
अग्निवीर मसले पर मचे बवाल से मंदी की मार झेल रहा बाजार
मधुबनी-19 जून। तीन दिनों से अग्निवीरों के मसले पर मचे बवाल की चपेटें पूरा बाजार आ गया है। मंदी की मार झेल रहे बाजार को काफी नुकसान हुआ है। अवागमन ठप होने से बाजार में सामग्रियों का आवक भी काफी कम हो गया है। दो दिनों में तो तीन सौ करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। छोटे व्यवसाय से लेकर बड़े व्यवसाय इसकी चपेट में प्रभावित हुआ है। व्यवसायी मनोज पूर्वे, हरि राउत ने बताया कि दवा व अन्य आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी कारोबार प्रभावित हुआ है। सब्जी, दुध एवं किराना सामग्रियों की खरीदारी के लिए लोग घर से निकले। परंतू कपड़ा, जूता-चप्पल,रेडिमेड,इलेक्ट्रॉनिक,इलेक्ट्रॉनिक्स,आभूषण, वाहन, सौंदर्य प्रसाधन व अन्य व्यापारिक मंडियों में मंदी छायी हुई है। रविवार को इन मंडियों में इक्के दुक्के लोग ही पहुंचे।
चोक-चोबंद के बाद भी बाजार में उदासी-
अग्निवीरों के मसले पर किसी भी विपरित स्थिति से निपटने के लिए ऐतिहात के रुप में हर चोक-चोराहे पर रविवार को भी दंडाधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। यह तैनाती सुबह में ही कर दी गयी। ताकि कहीं से उपद्रव करने की कोशिश न हो सके एवं ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जा सके। कोतवाली चोक,जलधारी चोक,कचहरी मोड़,थाना चोक, शहीद चोक,बाटा चोक,तिलक चोक,नारियल बाजार,शंकर चोक सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात कर दिया गया। इस तैनाती के साथ ही किसी भी अप्रिय वारदात की घटना न हो इसके लिए अपर समाहत्र्ता अवधेश राम,सदर एसडीएम अश्विनी कुमार,सदर एसडीपीओ राजीव कुमार व अन्य वरीय अधिकारियों का काफिला दिनभर सुबह से ही सड़कों पर म्ॉनिटरिंग करते दिखे। ऐहतिहातन सुरक्षा के सख्त उपाए के बाद भी बाजार में कम लोग ही निकले।
स्टेशन पर सन्नाटा व बस स्टैंड में भीड़ कम—
रेल सेवा बाधित होने के कारण दिनभर स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन स्टेशन और आसपास के सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के लिए व्यापक पैमाने पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। हर स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दिया गया है। लेकिन बस स्टैंड में लोगों के आने जाने का सिलसिला रहा। हालांकि यहां भी भीड़ सामान्य दिनों से काफी कम रहा।



