बिहार

अग्निपथ पर बिहार में NDA दलों के विचारों में मतभेद

बिहार में प्रशासन सुस्ती के साथ आंदोलन से निपट रही है: संजय जायसवाल

पटना- 17 जून। केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में मचे बवाल के बीच इसे लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गयी है। एनडीए के दलों के बीच ही शुक्रवार को इस मुद्दे पर मतभेद देखने को मिल रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल के बेतिया आवास पर हमले के बाद उन्होंने इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार ठहराया है।

प्रदेश अध्यक्ष का कहा कहना है कि प्रशासन बिहार में सुस्ती के साथ आंदोलन से निपट रही है। संजय जायसवाल ने कहा है कि उनके घर को उड़ाने की पूरी साजिश रची गई थी। उन्होंने इसके लिए प्रशासन को जिम्मेवार बताते हुए कहा है कि प्रशासन की ओर जिस तरह की कार्रवाई होनी चाहिए थी उस तरह की कार्रवाई प्रशासन के तरफ से नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी घटनाएं हो रही हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

केंद्र सरकार को अग्निपथ स्कीम पर स्पष्टता लानी चाहिए: ललन सिंह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। ललन सिंह ने कहा है कि मौजूदा विवाद के लिए जिम्मेदार केन्द्र सरकार दोषी है। केंद्र सरकार को अग्निपथ स्कीम पर स्पष्टता लानी चाहिए।

ललन सिंह ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर कहा है कि केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना लागू करने के साथ बिहार समेत देश के अन्य राज्यों के छात्रों में असंतोष का भाव उभरा है। जगह-जगह पर अहिंसक घटना देखने को मिल रही है। इसपर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। इसके साथ इसपर पुर्नविचार करना चाहिए। अगर ऐसा संभव नहीं हो तो काम से काम छात्रों को दिलासा दिलाना चाहिए कि इस फैसले से उनके करियर पर इसका कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button