ताज़ा ख़बरें

अंटार्कटिका तट पर 107 साल पहले डूबे जहाज का मलबा मिला

त्बिलिसी(जार्जिया)- 10 मार्च। अंटार्कटिका तट पर 107 साल पहले डूबे जहाज का मलबा मिल गया है। यह एचएमएस एंड्योरेंस जहाज ध्रुवीय खोजकर्ता अर्नेस्ट शेकलटन का था। जहाज का मलबा अच्छी स्थिति में है। 9842 फीट लंबा यह जहाज 1915 में वेडेल सागर में डूब गया था। यह फॉकलैंड द्वीप समूह के दक्षिण में अंटार्कटिका के उत्तरी तट के साथ दक्षिणी महासागर में एक पॉकेट है।

फॉकलैंड्स मैरीटाइम हेरिटेज ट्रस्ट और हिस्ट्री हिट ने मिलकर इस जहाज के मलबे की खोज की है। मिशन के अन्वेषण निदेशक मेनसन बाउंड ने कहा है कि उन्होंने इससे बेहतरीन लकड़ी के जहाज का मलबा कभी नहीं देखा। यह बिल्कुल सीधा संरक्षण की शानदार स्थिति में है। यह ध्रुवीय इतिहास में मील का पत्थर है।

आयरिश-ब्रितानी खोजकर्ता शेकलटन लंबे समय से दक्षिणी ध्रुव पर खोज कर रहे थे। उन्होंने इस क्षेत्र में कुल चार खोजी अभियान चलाए थे। एंड्योरेंस जहाज 1914 में ब्रिटेन से चला था और एक साल बाद यह अंटार्कटिका के मैकमुर्डो साउंड पर पहुंचा था। इस यात्रा को इंपीरियल ट्रांस-अंटार्कटिक अभियान नाम दिया गया था। चरम परिस्थिति की वजह से जहाज वेडेल सागर में मोटी एवं सख्त बर्फ के बीच फंस गया।

जहाज पर शेकलटन समेत 28 लोग सवार थे। शेकलटन ने एंड्योरेंस को छोड़कर उत्तर की ओर तैर रही बर्फ की सतह पर कैंप बनाए। धीरे-धीरे यह टीम निर्जन ऐलीफेंट द्वीप पर पहुंच सकी। यहां से इन सभी को रेस्क्यू किया गया। यह अभियान विफल जरूर हुआ पर टीम के रेस्क्यू के कई माह बाद बिना किसी जनहानि के शेकलटन की नेतृत्व क्षमता को बड़ी जीत के रूप में देखा गया। इसी तरह के एक और अभियान के दौरान 1922 में शेकलटन की 47 साल की उम्र में दक्षिण जॉर्जिया द्वीप पर मौत हो गई और उन्हें वहीं दफना दिया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button