बिहार

अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले भारत जोड़ो पदयात्रा का कर रहे विरोधः डा. शकील

मधुबनी-10 सितंबर। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वाता को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा कन्याकुमारी से काश्मीर तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पैंतीस सौ सत्तर किलोमीटर भारत जोड़ो पदयात्रा का उद्देश्य देश में जो हालात उत्पन्न हो गए है उसे दुर करन में मदद मिलेगी। तथा भारत जोड़ो पदयात्रा से देश में समाजिक सद्भाव, भाईचारा, विविधता में एकता एवं अखंडता में भी मदद मिलेगी। इन्हीं उद्देश्यों के पूर्ति को लेकर कांग्रेस पार्टी इतनी लंबी पदयात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में कर रहा हैं, जो लगभग 5 महीनों में पूरा होगा। आज पदयात्रा का वही पार्टी और नेता विरोध कर रहें है, जिनके पूर्वजों ने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों के साथ थे और मुखबिरी करने का काम किया था। वैसे ही लोग आजादी नही चाहते थे।

श्री अहमद ने कहा कि जब से इस देश में मोदी सरकार बनी है, तब से लगातार धार्मिक उन्माद,विषमता,कट्टरता एवं नफरत बढ़ी है। जबकि देश सदैव से धर्मनिरपेक्षता एवं भेदभाव रहित रही है और देश की गंगा यमुनी संस्कृति को बनाये रखा है। आज उसका डोर टूटने के कगार पर है। देशवासियों को आज कमरतोड़ आसमान छूती महंगाई,पैंतालीस वर्षों का रिकार्ड टूटती बेरोजगारी,किसानों की समस्याओं,सेना को कमजोर करने बाली अग्निवीर योजनाओं एवं केंद्र सरकार के अधीन करोड़ो रिक्त पदों पर शिक्षित युवक एवं युवतियों को नौकरी नही मिल रही है। इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार हिन्दू-मुस्लिम एवं भारत पाकिस्तान सिर्फ कर रही है। इससे देश की अखंडता पर खतरा बढ़ रहा है। नौजवान हतोत्साहित हो रहें है, लोगों का रोजगार छीन रहा है। अपने पूंजीपति मित्रों के अनुरूप एवं लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार काम कर रही है। देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बेचा जा रहा है। जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी कर रहें है, तो उनको बदनाम करने का खड़यँत्र किया जा रहा है। आज सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित काफी संख्याओं में कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल है। हमलोग भी शामिल होंगे। मोदी सरकार एवं बीजेपी भारत जोड़ो पदयात्रा को मिल रही ऐतिहासिक सफलता से घबराकर अनाप शनाप बोल रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी मुहँ तोड़ जावाब देगी। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा,मो. अमानुल्लाह खान,ज्योति रमन झा बाबा,कृष्ण कांत झा गुड्डू, मीनू पाठक,मो. सनाउल्लाह, अकील अंजुम,शमसुल हक,पवन यादव,शिवचन्द्र झा,मो. सबीर, विजय कृष्ण झा, ग्यासउददीन,अनिल चन्द्र झा,मुकेश कुमार झा पप्पू,अनुरंजन सिंह,बिनय झा,अशोक प्रसाद, मिथिलेश कुमार झा,धनेश्वर ठाकुर,राजीव शेखर झा,सुनील कुमार झा आदि दर्जनों कार्यकर्ता थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button