[the_ad id='16714']

भारत ने अप्रैल-दिसंबर के दौरान 52.38 करोड़ डॉलर का प्याज किया निर्यात

नई दिल्ली- 26 फरवरी। भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तीन तिमाहियों (अप्रैल-दिसंबर) में 52.38 करोड़ डॉलर का प्याज निर्यात किया है। यह वित्त वर्ष 2021-22 की इसी अवधि की तुलना में 16 फीसदी ज्यादा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में बताया कि भारत ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर में 52.38 करोड़ डॉलर का प्याज निर्यात किया। प्याज के निर्यात पर देश में कोई बैन नहीं है, लेकिन प्याज बीज के निर्यात पर प्रतिबंध लागू है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। इसका (विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की अनुमति से ही निर्यात किया जा सकता है।

मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर, 2022 में प्याज का निर्यात लगभग 50 फीसदी वृद्धि के साथ 5.21 करोड़ डॉलर हो गया है। वहीं, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान प्याज का निर्यात 16.3 फीसदी की वृद्धि के साथ 52.38 करोड़ डॉलर रहा है। मंत्रालय की ओर से यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री के बयान के बाद आया है।

उल्लेखनीय है कि वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक दिन पहले ट्वीट किया था कि भारत से किसी भी देश में प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। गोयल ने इस संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) नेता सुप्रिया सुले के प्याज के निर्यात पर एक बयान के बाद आया था। वाणिज्य मंत्री ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध की खबर को महज एक अफवाह, भ्रामक और दुखद करार दिया था।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *