[the_ad id='16714']

नेपाली कांग्रेस नेता रामचंद्र पौडेल का राष्ट्रपति बनना लगभग तय

काठमांडू- 25 फरवरी। यह लगभग तय है कि रामचंद्र पौडेल नेपाल के राष्ट्रपति होंगे। पौडेल बहुमत वाले नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल सीपीएन (एमसी) के साझा उम्मीदवार हैं।

नेपाली कांग्रेस की कार्य सम्पादन समिति की बैठक में शनिवार सुबह पौडेल को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया गया। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रकाश शरण महतले ने हिन्दुस्थान समाचार को दी। इससे पहले शुक्रवार सुबह आठ पार्टियों की संयुक्त बैठक में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला लिया गया।

कांग्रेस, एसपीएन (एमसी), सीपीएन (यूएस), जनता समाजवादी पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी, जनमत पार्टी, डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय जनमोर्चा सहित आठ पार्टी इस गठबंधन में हैं।

राष्ट्रपति चुनाव में बहुमत के लिए 26315 अंक आवश्यक हैं। इस गठबंधन के पास बहुमत से कहीं अधिक 31917 अंक हैं। इस आधार पर पौडेल की जीत लगभग तय है।

पौडेल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह पूर्व स्पीकर और उप प्रधानमंत्री रह चुके हैं। पौडेल सिद्धांत की राजनीति करने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका गृह जिला पश्चिमी नेपाल का तनहुं जिला है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *