[the_ad id='16714']

PATNA:- मेयर बनी सीता साहू, तो डिप्टी मेयर रेशमी चंद्रवंशी

पटना- 30 दिसम्बर। बिहार के सबसे प्रतिष्ठित पटना नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित सीता साहू ने मेयर पद पर जीत गई हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार निकटतम प्रतिद्वंद्वी महजबीं को पटकनी दी है। मजहबीं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार थीं। सीता साहू को इस बार 51,484 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहीं महजबीं को 32,955 वोट मिले। डिप्टी मेयर पद पर भी रेशमी चंद्रवंशी को जीत हासिल हुई है। चंद्रवंशी ने अंजना गांधी को 5,251 वोट से मात दिया।

23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आज घोषित किया गया है। इसको लेकर 28 दिसम्बर को 1665 पदों पर मतदान हुआ था। इसमें 1529 वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद, 68 मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे थे। इस बार कुल 11,127 उम्मीदवारों के दिल की धड़कनें तेज थी।

इस बार पटना नगर निगम की सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित रखी गयी थी। पटना नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए 32 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 70 सालों बाद राज्य में पहली बार जनता ने मेयर-डिप्टी मेयर को चुना है। इससे पहले वार्ड पार्षद चुनते थे। इस चुनाव में 32 महापौर और 16 उप महापौर उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। बिहार में निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं होता है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *