दरभंगा- 11 दिसंबर। पूर्व मध्य रेल कर्मचारी युनियन दरभंगा शाखा का त्रैमासिक अधिवेशन संपन्न हुआ। सर्व सम्मति से ग्यारह सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। दरभंगा के ट्रेन मैनेजर अहमद नवाज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ईसीआर कर्मचारी युनियन दरभंगा शाखा के मंडल मंत्री केके मिश्रा एवं उनके पर्यवेक्षक टीम कामरेड मनोज कुमार,कामरेड राज कुमार,कामरेड एसबी मिश्रा समेत अन्य के नेतृत्व पर्यवेक्षण में दरभंगा शाखा का त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए टीआई एसएमआई अनिल कुमार राय,कार्यकारी अध्यक्ष ट्रेन मैनेजर दरभंगा अहमद नवाज खान,उपाध्यक्ष ऋषि कुमार,रंजीत सिंह,शाखा सचिव मनोज यादव,संयुक्त सचिव मुस्ताक याय्हा,सहायक सचिव सुखदेव साह, जयकांत यादव,संगठन मंत्री अभय कुमार झा,मुकेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर हरिराम पासवान को मनोनीत किया गया है। अधिवेशन में तीन वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
