[the_ad id='16714']

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर गदगद हुए कार्यकर्ता

सांबा- 08 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद विजयपुर में जश्न मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बबल गुप्ता की देखरेख में जश्न मनाया गया। कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। ववल गुप्ता ने कहा हिमाचल प्रदेश का यह जनादेश देश की राजनीति को नई दिशा देगा। भारतीय जनता पार्टी ने जनता को झूठे वादे दिए, लेकिन उन वादों पर खरा नहीं उतरी जिस कारण आज हिमाचल प्रदेश की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को वोट देकर जीत प्राप्त दिलाई। उन्होंने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश की जनता का भी दिल से शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया और कांग्रेस को जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भी भाजपा को ऐसी की करारी हार मिलेगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता माडु राम, राजकुमार,उत्तमचंद आदि मौजूद थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *