नई दिल्ली- 24 अक्टूबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा है कि एशिया के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से 08 भारत से हैं। एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘कुछ वर्ष पहले दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित शहर रूप में देखा जाता था। लेकिन अब नहीं।’ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट के जरिए यह बात कही है। एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने लिखा, ‘एशिया के 10 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 08 भारत के शहर हैं और दिल्ली इस लिस्ट में नहीं है। कुछ समय पहले दिल्ली दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर था। लेकिन अब नहीं।’
केजरीवाल ने कहा कि इसके बावजूद अभी हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। हम कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे ताकि देश की राजधानी दिल्ली को दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में जगह मिल सके। सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली को दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
