[the_ad id='16714']

BIHAR:- औरंगाबाद में डूबने से चार किशोरियों सहित 5 की मौत

औरंगाबाद- 23 अक्टूबर। बिहार के औरंगाबाद जिले में उपहारा थानाक्षेत्र के हमीदनगर गांव के पुनपुन नदी के कुसुमरा घाट के समीप नदी में स्नान करने के दौरान रविवार को चार किशोरियों सहित पांच की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव को ढूंढ निकाला है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक हमीदनगर गांव के गनौरी भगत की 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी, विजय भगत की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा की 14 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी एवं हरिद्वार भगत की 13 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी दीपावली पर घर का कपड़ा धोने के लिए पुनपुन नदी में गई थी।

कपड़ा धोने के बाद सभी किशोरियां नदी में स्नान करने लगी। स्नान करने के दौरान वे नदी की तेज धार में बह कर डूबने लगी। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। इस बीच गांव के मोती ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र शंकर ठाकुर ने डूब रहे किशोरियों को बचाने का प्रयास किया। बचाने के दौरान डूब रही किशोरियों ने चारों तरफ से उन्हें पकड़ लिया, जिसके कारण वे भी डूब गए।

सूचना पर पहुंची उपहारा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव को निकाल लिया है। बाकी शवों की तलाश जारी है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *