[the_ad id='16714']

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिसम्बर में आयेंगे बिहार,मुख्यमंत्री के गढ़ नालंदा में गरजेंगे

पटना- 22 अक्टूबर। बिहार के सीमांचल और सारण के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा आ रहे है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिसंबर में नालंदा आयेंगे। नालंदा में वह बूथ अध्यक्षों के बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसके बाद बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अमित शाह पार्टी की चुनावी रणनीति तय करेंगे। इस बात की जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने दी है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि नालंदा में आने वाले दिसम्बर महीने में बूथ अध्यक्षों का बड़ा सम्मेलन होगा, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे और सम्मेलन के बाद अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। उनके आगमन की तैयारी को लेकर आज नालंदा में हमने अधिकारियों के साथ बैठक की है।

उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 36 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के तहत पूर्णिया,भोजपुर और सारण के बाद नालंदा में केंद्रीय गृह मंत्री बूथ अध्यक्षों के बैठक को संबोधित करेंगे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *