टोक्यो 5 अगस्त : आखिरकार भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद भारत को ब्रोंज मेडल जितवा के इतिहास रच दिया भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हरा दिया 1980 के बाद भारतीय टीम ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दूसरे क्वार्टर में पिछड़ने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी कि
दूसरे क्वार्टर में पिछड़ने के बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए जर्मनी की टीम को जबरदस्त मात दी जहां पर भारतीय टीम दूसरे क्वार्टर में 3-1 से पिछड़ रही थी देखते ही देखते भारतीय टीम ने 4 गोल दाग के विपक्षी टीम के हौसले ध्वस्त कर दिए और शानदार जीत दर्ज करते हुए सुनहरे अक्षरों में भारत का नाम रोशन कर दिया
ओलिंपिक में भारत की हॉकी टीम को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड जीता था।
भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने 17वें और 34वें, हार्दिक सिंह ने 27वें, हरमनप्रीत सिंह ने 29वें और रुपिंदर पाल सिंह ने 31वें मिनट में गोल किया।
इस शानदार जीत पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने भी टीम को शुभकामनाएं दी हैं
प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत!
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021
टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है।
हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। ???? #Tokyo2020
