[the_ad id='16714']

बिहार में जलनल योजना फ्लाॅप,टेस्टिंग में धरासाई हो रहे जल मीनार


मधुबनी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल योजना में लूट खसोट किस कदर हावी है। इसका जीता जागता उदाहरण मधुबनी जिला के घोघरडीहा प्रखंड के परसा दक्षिणी पंचायत में देखा जा सकता है। परसा दक्षिणी पंचायतय के वार्ड संख्या-03 में बनी जल मीनार पहली ही टेसिं्टग में धरासाई हो गयी। वार्ड संख्या तीन में नल जल योजना के पानी टंकी को रखने के लिए लोहे का टावर बनाया गया है। जिसके ऊपर पांच हजार लीटर के दो पानी का टंकी लगाया गया। शनिवार को टेसिं्टग के लिए पानी भड़ा जा रहा था,पानी पूरी तरह से भड़ा भी नही की टंकी धरासाई होकर नीचे गिर गया। जिस समय टंकी नीचे गिरा उस वक्त वहां काम करने वाले मजदूर खाना खाने गया था। इसलिए किसी की जानमाल को कोई क्षति नही हुई। अन्यथा मजदूरों की जान भी जा सकती थी। ग्रामीणों ने बताया कि जिस वक्त टंकी में पानी भड़ी जा रही थी कोई भी टंकी के आसपास नही था। अन्यथा टंकी की चपेट में आने से बड़ी घटना घट सकती थी। मुखिया मनोज कुमार ने पानी टंकी धरासाई होकर गिरने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी ठेकेदार को पेमेंट नही किया गया है। ठेकेदार से दुबारा टंकी का निर्माण कराया जाएगा। वही वार्ड सदस्य के पति भूषण कुमार ने बताया कि टंकी रखने के लिए बनाए गए टावर के ऊपरी छत का वेलिं्डग कमजोर रहने के कारण घटना हुई है। जिसे दुबारा मरम्मत कराई जा रही है। बताया कि नल जल योजना का काम मुखिया जी करवा रहे है,मुखिया टावर दुबारा बनवा देंगे। परंतू सवाल यह उठता है कि आखिर इतनी कमजोर टॉवर बनाया ही क्यों जो पानी भड़ते ही धरासाई होकर गिर गया। प्रत्येक वार्ड में नल जल योजना में सरकार पंचायतों के माध्यम से 17 से 20 लाख रुपए तक खर्च कर रहा है। इसके बावजूद योजना सफल नही हो पा रही है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में करोड़ों रुपए खर्च होने के साथ शुद्ध पेयजल आज भी आम लोगों के लिए सपना ही है। बताया जा रहा है कि योजना का सफल नही होना मुखिया और वार्ड सदस्य के द्वारा योजना में की जा रही बंदरबांट का नतीजा है। जिसकी जांच होनी चाहिए। वही घोघरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सम्राट जीत ने कहा मामला संज्ञान में आई है,आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!