[the_ad id='16714']

नेपाल में बारिश और हिमस्खलन का कहर, 10 लोग लापता

काठमांडू-02 मई। नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में यार्सागुम्बा इकट्ठा करने गए लोगों पर लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का बुरा असर पड़ा है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते विभिन्न जिलों में कम से कम 10 लोगों के लापता होने की सूचना है।

नेपाल के दक्षिण-पश्चिम स्थित हिमालयी जिलों के कई लोग यार्सागुम्बा को इकट्ठा करने के दौरान लापता हो गए हैं। इनमें कर्णाली प्रांत के हिमालयी जिलों के अलावा अन्य जिलों के भी कुछ लोग हैं। यार्सागुम्बा का उपयोग ताकत बढ़ाने वाली दवा के रूप में किया जाता है।

दार्चुला के सहायक मुख्य जिला अधिकारी प्रदीप सिंह धामी ने बताया कि यार्सा लेने गए 10 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में गई है।

इसी तरह बझांग जिले में यार्सागुम्बा लेने गए लोग भी हिमस्खलन से प्रभावित हुए है। बझांग की सहायक मुख्य जिला अधिकारी सत्य कुमारी जोशी ने बताया कि यार्सा लेने गई महिला हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गई है,  जो लोग पहाड़ों पर चढ़ने गए थे, वे भी हिमस्खलन से प्रभावित हुए। एवरेस्ट पर चढ़ने वाले कैंप में अनुकूल मौसम का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी ने हिमालयी क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वसंत का यह मौसम यार्सागुम्बा चुनने और पर्वतारोहण के लिए उपयुक्त माना जाता है। हालांकि, बारिश और बर्फबारी ने इसे प्रभावित किया है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

error: Content is protected !!