दलालों के चंगुल से मुक्त होगा मधुबनी सदर अस्पताल

मधुबनी।
सदर अस्पताल को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अब प्रतिदिन अभियान चलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण महाकृअभियान को लेकर जागरूक भी किया गया था। लोगों की सहूलियत के लिए जिले में 625 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। सभी टीकाकरण केंद्रों की जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों तथा अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों तक पहुंचाई गई। जिससे कि सभी लोग टीकाकरण महाकृअभियान में भाग ले सकें। सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया कि जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान में लोगों द्वारा टीकाकरण के प्रति रुचि दिखाई गई। स्वास्थ्य विभाग इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है। अब लोगों को लग रहा कोविडकृ19 टीका बिल्कुल सुरक्षित है। तथा यह लोगों की प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है। इसलिए सभी लोगों को कोविडकृ19 का टीका लगाना जरूरी है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस.के विश्वकर्मा ने महाअभियान में बढ़कृचढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने के लिये आम जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया जिले में 32 लाख लोगों को टीकाकरण करना है। लक्ष्य के परिपेक्ष में अब तक 24 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिले के शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण माह दिसम्बर तक कर लेने का लक्ष्य रखा है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!